रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 मई । छत्तीसगढ़ की माटी के धावक (रनर) अनिमेष कुजुर ने सऊदी अरब में आयोजित सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 पदक अपने नाम कर लिए हैं। अनिमेष ने 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर की स्पर्धा में रजत पदक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है।
एथलीट अनिमेष कुजुर ने इससे पहले भी बहुत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। अनिमेष वर्तमान में 100 और 200 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं।
उनकी इन उपलब्धियों ने प्रदेश का मान देश-विदेश बढ़ाया है। अनिमेष की इन सभी सफलताओं से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

