अवैध बोर खनन पर एक्शन : बोर खन रही दो 4 बोर मशीन और 4 हाइवा जब्त

अवैध बोर खनन पर एक्शन : बोर खन रही दो 4 बोर मशीन और 4 हाइवा जब्त

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 मई । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बीते 2 दिनों में 8 वाहन जब्त की गई हैं। 4 बोर मशीन और 4 हाइवा पर कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बसिया में देर रात अवैध बोर खनन करते 2 मशीनें जब्त की गई, जबकि तिफरा क्षेत्र से 2 और बोर मशीन पकड़ी गई। वहीं मुरूम और गिट्टी का बिना रॉयल्टी परिवहन करते 4 हाइवा जब्त की गई। सभी वाहनों को सिरगिट्टी और तोरवा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार प्रकाश साहू के नेतृत्व में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।

Chhattisgarh