भीषण गर्मी का कहर : कोरबा में हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

भीषण गर्मी का कहर : कोरबा में हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 24 मई । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और धूप से आम जनता के साथ ही जानवर भी परेशान है। कोरबा जिले में हीट स्ट्रोक के कारण सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नौकोनिया तालाब के आसपास लगे बड़े पेड़ों पर रहने वाले चमगादड़ रविवार को अचानक पेड़ों से सीधे जमीन पर गिरने लगे। एक साथ इतनी संख्या में चमगादड़ों की मौत से इलाके के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी है।

शहर का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नौतपा शुरू होने से पहले ही पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गर्म हवाओं और थपेड़ों के कारण दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन (Dehydration) और लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

Chhattisgarh