मोहला(अमर छत्तीसगढ़) 24 मई । छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर, अंबागढ़- चौकी जिले के देववाडवी सर्किल के टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 के फॉरेस्ट लाखों रुपए की सागौन बीट में तैनात फॉरेस्ट कर्मचारियों की आख के सामने से महाराष्ट्र पार हो गया।
मामले के उजागर होने के बाद जंगल से बैखौप होकर बेहद संख्या में काटे गए सागौन और अन्य प्रजाति के विशालकाय वृक्षो के अंधाधुंध कटाई में सम्मिलित पाये जाने पर डीएफओ दिनेश पटेल ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए डिपार्टमेंट के डिप्टी रेंजर, बिटगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के फॉरेस्ट अमले में हड़कम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबागढ़- चौकी वन परिक्षेत्र के देववाडवी सर्किल स्थित टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 मे लगभग 13 लाख मूल्य का सागौन लकड़ी तस्करो ने महाराष्ट्र पार कर दिया है। टाटेकसा संरक्षित जंगल से इमारती लकड़ियों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आने के बाद डीएफओ दिनेश पटेल ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जंगल से कल 68 नग सागौन व मिश्रित प्रजाति की विशाल का पेड़ की कटाई कर तस्कर जंगल से बैखौफ होकर लठ्ठा महाराष्ट्र पार कर गए। इस मामले में डिप्टी रेंजर पुरुषोत्तम सिंह भलावी, बीट गार्ड खेमचंद देशलहरा को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।
जांच प्रतिवेदन के मुताबिक देववाडवी उपपरिक्षेत्र के टाटेकसा जंगल से 53 नग सागौन के पेड़ 15 मिश्रित प्रजाति कुल 68 नग विशालकाय पेड़ों कि कटाई कर तस्करी कर ली गई है। डीएफओ दिनेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर तस्करों द्वारा छोड़े गए लगभग 10 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद किया गया है। इसके अलावा तस्करी की गई एक-एक पेड़ एक-एक लाख रुपए का आकलन किया गया है।

विभागीय जांच में सामने आया कि टाटेकसा जंगल में सागौन तथा अन्य प्रजाति के वृक्षों की तस्करी के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक एम एच 33 h7948 में सवार होकर महाराष्ट्र के तस्कर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में प्रवेश किये। 22 मार्च को जंगल में आग बुझाने के दौरान लकड़ी काटने की मशीन की आवाज पर संबंधित डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड उक्त जगह पर पहुंचे। लेकिन उसके पहले चारों तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।
विधिवत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बजाय डिप्टी रेंजर पुरुषोत्तम सिंह भलावी, बिटगार्ड खेमचंद देशलहरा हाथ में हाथ धरे बैठे रहे। इस प्रकरण में प्रथम दृश्य दोनों की भूमिका संदिग्ध होने पर उन्हें निलंबित कर पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
विभाग प्रमुख दिनेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 13 लाख रुपए कि इमारती लकड़ी के काटने का आकलन हुआ है। जिसमें 53 नग सागौन के वृक्ष तथा 15 मिश्रित प्रजाति के पेड़ काटे गए हैं, जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। तस्करों को जल्द ही फॉरेस्ट अमला बेनकाब करेगी।

