राष्ट्रीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी में जिले के दो समाजसेवी शामिल

राष्ट्रीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी में जिले के दो समाजसेवी शामिल

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 26 मई । राष्ट्रीय अग्रवाल संगठन की नई कार्यकारिणी में राजनांदगांव जिले से दो सक्रिय समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विमल अग्रवाल (राजनांदगांव) एवं वीरेंद्र अग्रवाल (डोंगरगढ़) को स्थान दिया गया है।
इस उपलब्धि पर राजनांदगांव, डोंगरगढ़ अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने दोनों को बधाई देते हुए इसे जिले एवं समाज के लिए गौरव का विषय बताया है। समाज के लोगों का कहना है कि दोनों ही लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं।
प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अशोक लोहिया एवं प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी में जिले के प्रतिनिधियों को स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे तथा नए सोपान स्थापित करेंगे।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि इनके अनुभव एवं सक्रियता का लाभ समाज को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Chhattisgarh