बकरीद को लेकर वक्फ बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन : खुले में कुर्बानी पर लगी रोक, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

बकरीद को लेकर वक्फ बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन : खुले में कुर्बानी पर लगी रोक, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 27 मई । आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन और राज्य वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा एक बेहद सख्त और विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है।

इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और 50 हजार तक का भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर खाका तैयार किया गया है।

Chhattisgarh