अवैध रेत भंडारण पर एक्शन : लिमतरा गांव में प्रशासन ने रेड मारकर 88 ट्रेक्टर रेत किया जब्त

अवैध रेत भंडारण पर एक्शन : लिमतरा गांव में प्रशासन ने रेड मारकर 88 ट्रेक्टर रेत किया जब्त

सिमगा(अमर छत्तीसगढ़) 27 मई । छत्तीसगढ़ के सिमगा में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा रात्रिकालीन जांच व छापमारी की कार्यवाही भी लगातार की जारी है।

इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा रात्रिकालीन छापेमारी में अवैध रूप से भण्डारण किये गये 88 ट्रेक्टर रेत जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम एवं एसडीओपी सिमगा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम लिमतरा में रात्रिकालीन जांच के दौरान अवैध रेत डम्प पाया गया।

पटवारी व सरपंच से जानकारी ली गई और सम्बंधित को मौक़े पर तलब कर पूछ-ताछ की गई। रेत भण्डारण के संबंध में कोई दास्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर भण्डारित लगभग 88 ट्रेक्टर रेत को जब्त कर सरपंच के सुपुर्दगी में दिया गया।

Uncategorized