बालोद(अमर छत्तीसगढ़) 1 जुन । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देनी वाली खबर सामने आयी है। जहां जामड़ी पाटेश्वर धाम के विरोध में और अपनी माँगो को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेटिंग की थी। लेकिन आक्रोशित आदिवासी बैरिकेट तोड़ कर कलेक्टोरेट में घुस गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जामड़ी पाटेश्वर धाम के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्टोरेट घेराव करने पहुंचे। पुलिस के साथ झड़प होने के बाद आदिवासी बैरिकेटिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए और जमकर हंगामा किया। कुछ लोग गेट में तो कुछ लोग कलेक्टोरेट परिसर में हंगामा कर रहे हैं. पुलिस बल फायर ब्रिगेट के साथ मिलकर पानी के प्रेशर से हटाने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि, पाटेश्वर धाम गांव की जमीन पर बना है। गांव के विकास कार्यों को पाटेश्वर धाम में करवाया जाता है। आदिवासी समाज के पाट (पहाड़ ) जिसमें समाज के देवता हैं, उसे भी भी कब्जे में कर लिया गया है। इसलिए सर्व आदिवासी समाज जमाड़ी पाटेश्वर धाम और बाबा बालक दास पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

