बिलासपुर में अवैध खनन पर एक्शन : खनिज विभाग ने 8 हाईवा, 6 ट्रैक्टर-ट्राली और 2 माजदा सहित 16 वाहनों को किया जब्त

बिलासपुर में अवैध खनन पर एक्शन : खनिज विभाग ने 8 हाईवा, 6 ट्रैक्टर-ट्राली और 2 माजदा सहित 16 वाहनों को किया जब्त

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 6 जुन । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जिसमें 8 हाईवा, 6 ट्रैक्टर-ट्राली और 2 माजदा सहित 16 वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग ने अवैध परिवहन के इस पूरे खेल पर कुल 16 मामले (प्रकरण) दर्ज किए हैं। जब्त किए गए सभी 16 वाहनों को सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई के मद्देनजर नजदीकी पुलिस थानों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

इनमें पुलिस थाना कोनी, थाना कोटा, थाना चकरभाठा, थाना सकरी, थाना हिरीं और थाना पचपेड़ी शामिल हैं। इन सभी वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Uncategorized