राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 6 जून । युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगाँव के 2 खिलाड़ी शुभम सिंह और हिमांशु सिंह का चयन भारतीय बास्केटबाॅल की स्कूल टीम के लिए हुआ है । राँची में 26 मई से 10 जून तक भारतीय बास्केटबाॅल की स्कूल की टीम में इन विद्यार्थियों के चयन के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कैंप आयोजित किया गया था । यह ज्ञात हो कि ये दोनों विद्यार्थी ज्लातिबोर सर्बिया में दिनांक 13 से 22 जून तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाड़मेर में आयोजित सीनियर स्कूल नेशनल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता एवं राजनांदगाँव में आयोजित जूनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लगभग 75 बालक एवं 75 बालिकाओं को चयन ट्रायल के लिए राँची में बुलवाया गया था। उस चयन ट्रायल में राजनांदगांव के 7 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया , जिसमें बालिका वर्ग में अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा, आर्या विजय अवारे, रेवा कुलकर्णी जबकि बालक वर्ग में शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने सीबीएसई के विजेता टीम के तौर पर सीबीएसई का भी प्रतिनिधित्व किया था। शुभम सिंह युगांतर खेलो इंडिया बास्केटबॉल एकेडमी राजनांदगांव से है। ये सभी खिलाड़ी रेवाडीह स्थित बास्केटबाॅल सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेडमी राजनांदगांव के मैदान में अभ्यास करते है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव प्रशिक्षण प्रदान करते हैं । य

