कोरिया(अमर छत्तीसगढ़) 8 जुन । छत्तीसगढ़ के कोरिया में बीती रात हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क निर्माण में लगे मजदूर रात में निर्माण साइड पर विश्राम कर रहे थे। इसी बीच हाथी ने हमला कर दिया। एक मजदूर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरे मजदूर की अस्पताल पहुंने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला गुरु घासी दास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व बैकुंठपुर के पार्क परिक्षेत्र कमर्जी क़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक नगर गांव के से सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए हुए थे। काम करने के बाद वो निर्माण साइड पर विश्राम कर रहे थे। हाथी के हमले में एक मजदूर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरे मजदूर की अस्पताल पहुंने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

