संघ की जन गोष्ठी में मनोहर गौशाला के शोध कार्यों की दी जानकारी

संघ की जन गोष्ठी में मनोहर गौशाला के शोध कार्यों की दी जानकारी


रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 जुन । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी में संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये को मनोहर गौशाला खैरागढ़ में चल रहे शोध एवं नवाचार कार्यों की जानकारी दी गई। यह जानकारी गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने प्रदान की। डॉ. जैन ने गौशाला में गौवंश संरक्षण, संवर्धन तथा विभिन्न शोध परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि गौशाला में परंपरागत गौसेवा के साथ-साथ अनुसंधान आधारित गतिविधियों पर भी कार्य किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त करने के बाद सह सरकार्यवाह लिमये ने मनोहर गौशाला के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने गौसंवर्धन और शोध आधारित कार्यों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों में रुचि दिखाई और इसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

Chhattisgarh