कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 9 जुन। मोदी सरकार ने रसोई गैस के दामों में फिर से 29/- रुपए की बढ़ोतरी कर दी है जबकि कुछ समय पहले ही 60/- रुपए रसोई गैस के दाम में बढ़ाए गए थे। ये एक निष्ठुर, निरंकुश सरकार का जनता की जेब काटने का लगातार प्रयास है।

एक तरफ़ आम जन महंगाई की मार से परेशान है, पेट्रोल डीजल के दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। हर परिवार बिना अतिरिक्त आय के नए नए महंगाई के वार झेल रहा है। केंद्र, राज्य और नगर निगम सरकारें किसी न किसी तरह से आम आदमी की जेब पर डाका डालकर उन पर आर्थिक प्रहार करते जा रहे है।

आपदा में अवसर ढूँढ रही सरकार ने ऐसे समय में जब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल के दाम 117/- से घटकर 90/- डॉलर प्रति बेरल के आस पास पहुंच गए है फिर भी रेट कम करने के बजाय लगातार बढ़ाते जा रहे है। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में तथा शहर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया। आज के कार्यक्रम मे पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पंकज शर्म, देवेन्द्र यादव, हिरेन्द्र देवांगन, प्रवह नसरे, जीतू भारत उपस्थित थे।

Chhattisgarh