अधिवक्ता डॉ. कानडे राष्ट्रीय ग्रेट अशोका अवार्ड से सम्मानित

अधिवक्ता डॉ. कानडे राष्ट्रीय ग्रेट अशोका अवार्ड से सम्मानित



राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुन। अशोक प्रबुद्ध समृद्ध भारत मिशन जबलपुर (म.प्र.) के द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती संग्राहालय के भव्य समारोह जबलपुर में डॉ. आर.एल. कानडे को समुचे राष्ट्र में बौद्धों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने तथा बौद्धों के कानूनी एवं संवैधानिक अधिकार के लिए विगत कई वर्षां से संघर्ष करने तथा कक्षा 1 से 8 तक गुरू घासीदास के नाम पर अंबेडकर अकादमी द्वारा विगत 30 वर्षों से नि:शुल्क शाला संचालित करने के कारण अधिवक्ता डॉ. आर.एल. कानडे को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अशोका प्रबुद्ध समृद्ध भारत मिशन के द्वारा राष्ट्रीय ग्रेट अशोका अवार्ड से भव्य कार्यक्रम में समारोह के मुख्य अतिथि तपेन्द्र शाक्य पूर्व आई.ए.एस तथा पूर्व केबीनेट मंत्री लखनऊ (उ.प्र.) के हस्ते सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह प्रदत्त किया गया ।


उल्लेखनिय है कि, डॉ. कानडे को पूर्व में छ.ग. पत्रकारिता महासंघ छ.ग. द्वारा गत वर्ष उच्चतम शैक्षणिक प्रतिभा के लिए विशिष्ट सम्मान तथा भारतीय संविधान के संरक्षण हेतु संविधान रक्षा सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है तथा रायपुर के अंबेडकर अस्पताल नामकरण हेतु 80 दिनों तक संघर्ष करने के कारण छ.ग. प्रसुन (फूल) से सम्मानित किया गया है।

Chhattisgarh