राजनांदगाँव (अमर छत्तीसगढ़) 9 जून । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वाधान में आज लोक संगीत के चितेरे श्री खुमान लाल साव की सातवीं पुुण्यतिथि परम्परागत रूप से मनाई गई।
स्थानीय पदमश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडोटोरियम परिसर में स्थित श्री खुमान लाल साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित कलाकारों द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया ।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए संस्कृति कर्मी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि श्री खुमान साव ने चंदैनी गोंदा के माध्यम से पांच दशक तक छत्तीसगढ़ी लोक संगीत को जन-जन तक पहुँचाने का अविस्मरणीय कार्य किया ।
श्री साव के बैगर छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का इतिहास अधूरा रहेगा । इस अवसर पर लोक गायक महादेव हिरवानी ने श्री साव द्वारा संगीतबद्ध लक्ष्मण मस्तुरिया के प्रसिद्ध गीत मोर संग चलव रे… का गायन किया ।
लोक गायक विष्णु कश्यप ने भी एक भावप्रवण भजन के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी । शिक्षक और उद्घोषक हेमलाल साहू, यंगेश्वर कुमार साहू, रोशन साहू एवं कृष्ण कुमार सिंह ने भी भावांजलि दी । आभार प्रदर्शन चंदैनी गोंदा के संचालक दीपेश साव ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ राजनांदगाँव के अध्यक्ष राजेश मारू, गीतकार हर्ष कुमार बिन्दु, मुन्ना बाबू, महेश्वर साहू, नरेन्द्र साहू, दीपक महोबिया, बैजनाथ सिन्हा, पप्पू कलिहारी, चन्द्रधर साहू, टुम्मनलाल धनकर, मुकेश निषाद, मुकेश जोशी और योगेश ठावरे सहित बड़ी संख्या में लोक कलाकार एवं संस्कृति कर्मी उपस्थित थे ।

