रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), वरिष्ठ सचिवालय सहायक और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल को मंत्रालय के कामकाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


