धमतरी(अमर छत्तीसगढ़) 16 जुन । भारतमाला मुआवजा घोटाले में आरोपी ठेकेदार दीपेश गांधी के मकान में ईडी ने मंगलवार को छापा मारा है। धमतरी के आमापारा स्थित मकान में ईडी की टीम सुबह से ही मौजूद है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों का पहरे लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ED की टीम मंगलवार की सुबह ही धमतरी के आमापारा स्थित दीपेश गांधी के निवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, भारतमाला परियोजना के मुआवजे से संबंधी घोटाले में गांधी के घर ED की टीम जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी ED की टीम धमतरी, कुरूद और अभनपुर में इसी मामले को लेकर कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है।

