रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 16 जुन । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है।
दुर्ग सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. रमन सिंह ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को एक-दो बार छत्तीसगढ़ का भी दौरा करना चाहिए, ताकि यहां कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो सके।

