रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 17 जुन । छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उनकी नियुक्ति डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर की गई है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुंदरराज P को NIA में मौजूद रिक्त पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (Relieve) किया जाए, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए जल्द से जल्द NIA में कार्यभार ग्रहण कर सकें।

सुंदरराज P छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी कार्यशैली और सुरक्षा अभियानों के संचालन को लेकर उनकी पहचान रही है।

