राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 17 जुन । अग्रवाल सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता अशोक लोहिया को अग्रवाल सभा का सचिव मनोनीत किया है। इस मनोनयन की घोषणा के बाद समाजजनों, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
0 विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका
अशोक लोहिया लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं। वर्तमान में वे श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के संरक्षक, सरस्वती साहित्य प्रचार समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष, रामायण संघ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, जिला ग्राम भारती (ग्रामीण सरस्वती शिशु मंदिर) के उपाध्यक्ष तथा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के निवृतमान अध्यक्ष हैं।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक लोहिया अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।
अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विमल अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने कहा कि समाज और संगठन की प्रगति सामूहिक प्रयासों, अनुभवी नेतृत्व और सेवा भावना से ही संभव है। ऐसे दायित्व समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं

