राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़), 17 जून 2026:
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत राजनांदगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’ वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शासकीय विद्यालयों के चार मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’ प्रदान की गई। चयनित विद्यार्थियों में वेनुगोपाल देवांगन (ग्राम नारायणगढ़), सीलू सिन्हा (ग्राम छिड़दो), प्राची साहू (ग्राम मचानपार) तथा रागिनी पटेल (ग्राम जंतर) सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीना चौधरी एवं बृजेश भदौरिया ,सीडीआई विक्रम बघेल उपस्थित रहे।
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की ओर से रीजनल मैनेजर निवृत्ति निकोडे, लायजन ऑफिसर भारत भूषण शर्मा, एरिया मैनेजर मंगेश कोहले एवं ब्रांच मैनेजर कामेश कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीना चौधरी ने क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने संस्थाओं के भविष्य के सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।

क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहल जारी रखेंगे।
जारीकर्ता:
निवृत्ति निकोडे
रीजनल मैनेजर
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
ओडिशा–छत्तीसगढ़ रीजन

