ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 20 जुन।
श्री अखिल भारतवर्षिय साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान मे ज्योतिर्मय संस्कार शिविर के अंतर्गत आयोजित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन बिरद भवन, ब्यावर में किया गया। इस परीक्षा में लगभग 200 से अधिक शिविरार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
महामंत्री धर्मी चंद औस्तवाल ने बताया परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, ज्ञान एवं अनुशासन की भावना का विकास करना था।
परीक्षा वर्ग में एक वर्ग 8 से 12 वर्ष तक की आयु के तथा दूसरे वर्ग में 13 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग से ऊपर के शिविरार्थियों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा दी। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान,संस्कारों एवं सीखने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
समता युवा संघ के महामंत्री मंयक खीचा ने बताया शिविर में बच्चों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह सराहनीय रहा। आयोजन समिति द्वारा परीक्षा का संचालन व्यवस्थित रूप से किया गया।

समता युवा संघ के अधयक्ष अंकुश बोहरा ने बताया कि दिनांक 14 जून 2026 से बिरद भवन समता भवन में चारित्र आत्माओं श्रद्धेय रोहित मुनि जी म. सा., श्रद्धेय श्रुतप्रभ मुनि जी म. सा.श्रद्धेय प्रमोद मुनि जी म.सा.शासन दीपिका प्रखर श्री जी म.सा. आदि संत सतियों जी के सानिध्य में शिविर चल रहा है।
परीक्षा में विगत 6 दिवस में जो भी ज्ञान सिखाया गया उसकी आज परीक्षा ली गई।शिविर में डॉ जिनिता जी ने शिविरार्थीयो को “Living Smart in the Digital Age: Exercise, Posture and Screen Balance” पर संबोधन दिया जो कि शिविरार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी ने बताया शिविर का समापन समारोह दिनांक 21 जून 2026 को जवाहर भवन में किया जाएगा।
शिविर संयोजक श्रीमती प्रीति जी डेढ़िया ने बताया की इस ज्योतिर्मय संस्कार शिविर परीक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अच्छे संस्कारों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
शिविर में महावीर पीपाड़ा, रौनक जी बोहरा, प्रतीक्षा जी मेहता एकता जी खींवसरा आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।
इस परीक्षा के दौरान साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष गौतम चौधरी, महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल,अरविंद मुथा, सुधीर डेढ़िया, मयंक खींचा आदि उपस्थित रहे।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जेन संघ, ब्यावर।

