दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ़) 21 जुन । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में संगठन को नया नेतृत्व मिला है। पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील मोहम्मद रिजवी को जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि शकील मोहम्मद रिजवी के नेतृत्व में जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस विभिन्न जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले की कमान शकील मोहम्मद रिजवी को सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिजवी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।

