आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : रायपुर समेत कई जिलों के 30 आबकारी अधिकारी बदले गए, आदेश जारी

आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : रायपुर समेत कई जिलों के 30 आबकारी अधिकारी बदले गए, आदेश जारी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 जुन । छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 30 आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक फेरबदल के तहत कई जिलों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजधानी रायपुर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त राजेश शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है, जबकि प्रवीण वर्मा को रायपुर का नया आबकारी उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh