दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 27 जुन । छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है।
इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जगह पर भेजा गया है। अब वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी जैसे प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- निरीक्षक प्रशांत मिश्रा: वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग।
- निरीक्षक प्रमोद रूसिया : एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना।
- निरीक्षक महेश ध्रुव: नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना।
- निरीक्षक अनिल पटेल: उतई थाना से नंदनी थाना।
- निरीक्षक राजकुमार लहरे: पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना।
- निरीक्षक विजय यादव: सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना।
- निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज: पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना।
- निरीक्षक राजेश साहू: स्मृति नगर चौकी से उतई थाना।
- उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव: धमधा थाना से छावनी थाना।
- उप निरीक्षक अमित अंदानी: छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी।

