राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 28 जून। युगांतर पब्लिक स्कूल में मीडिल विभाग के विद्यार्थियों ने दोहा वाचन, पोस्टर निर्माण, दोहा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर कबीर जयंती मनाई । यही नहीं कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी शिक्षिका सुनीता सिंह तथा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी शिक्षिका संगीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में मोर्निंग असेम्बली में कबीर दास जी के जीवन और रचनाओं के आधार पर प्रभावी नाट्य प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों ने कबीर दास जी के भजन गाकर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने इस अवसर पर कहा कि कबीर दास जी का संदेश विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। जिन विद्यार्थियों ने गुरू के महत्त्व को समझा, वे प्रगति पथ पर आगे बढ़ते चले गए।
उन्होंने आगे बताया कि विद्यार्थियों को अपनी कमियों को देखना आना चाहिए। जो विद्यार्थी कमी पहचानना सीख गया, उसमें शैक्षणिक सुधार आना शुरू हो जाता है। विभागाध्यक्ष वी एन राय ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मीडिल विभाग में विविध प्रतियोगिताओं के संचालन में सेक्शन इंचार्ज श्वेता मूंदड़ा, हिंदी शिक्षक राजेश चौबे सहित कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि प्रातःकालीन सभा की एंकरिंग में हिंदी शिक्षिका नीराजना तिवारी ने सफल योगदान दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कबीर दास जी पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया। सभा में प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

