महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां : भाजपा ने संभाग और जिला स्तर पर की नियुक्तियां

महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां : भाजपा ने संभाग और जिला स्तर पर की नियुक्तियां

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुन । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा ने प्रदेश के पांचों संभागों में महिला मोर्चा की वरिष्ठ महिला नेत्रियों को संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नियुक्तियों के माध्यम से महिला मोर्चा की गतिविधियों को गति देने, संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई है।

भाजपा नेतृत्व ने नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा जताई है। नई नियुक्तियों को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Chhattisgarh