नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट केस में SBL एनर्जी पर एक्शन : MH पोली ने रायपुर के घर और कॉर्पोरेट ऑफिस में दबिश, चौधरी बंधु फरार

नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट केस में SBL एनर्जी पर एक्शन : MH पोली ने रायपुर के घर और कॉर्पोरेट ऑफिस में दबिश, चौधरी बंधु फरार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 जुन । नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में विस्फोटक निर्माता एसबीएल एनर्जी लिमिटेड पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। CEO आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी की गिरफ्तारी के लिए नागपुर पुलिस की विशेष टीम सोमवार को रायपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों के आवास और कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में दबिश दी गई, लेकिन दोनों आरोपी फरार मिले।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों भाइयों के खिलाफ नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पहले से अपराध दर्ज है। कोर्ट से स्थायी वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रायपुर पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि 1 मार्च 2026 को नागपुर स्थित एसबीएल एनर्जी के गोला-बारूद एवं डेटोनेटर निर्माण संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में 23 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के सीईओ, उनके भाई समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद 23 मार्च 2026 को कलमेश्वर कोर्ट ने दोनों भाइयों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उनके विरुद्ध लुक-आउट सर्कुलर (LOC) भी प्रभावी है।

Chhattisgarh