राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 1 जुलाई । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई) द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार राजनांदगांव जिले के समाजसेवियों को प्रांतीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन ने समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की भी मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांत) द्वारा सुशील अग्रवाल को राजनांदगांव जिला अध्यक्ष तथा अशोक सिंघल को राजनांदगांव जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सक्रियता, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक कार्यों को नई गति प्राप्त होगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है।”
0 प्रांतीय कार्यकारिणी में ये हुए नियुक्त
प्रदेश उपाध्यक्ष– मनोज अग्रवाल (डोंगरगढ़), उमेश अग्रवाल (राजनांदगांव), प्रदेश मंत्री– लोकेश अग्रवाल (राजनांदगांव), कार्यकारिणी सदस्य– पवन सिंघानिया (गंडई), महेंद्र अग्रवाल (डोंगरगढ़), अशोक अग्रवाल (राजनांदगांव), विनोद अग्रवाल (आसरा) योगेश अग्रवाल (डोंगरगढ़), भावेश अग्रवाल (राजनांदगांव), नितिश अग्रवाल (राजनांदगांव)
समाजहित में कार्य करने का संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों को प्राथमिकता देते।

