विधायक भावना बोहरा के प्रयास से सीता रसोई शुरू, आठ महीने से निरंतर हजारों को मिल रहा लाभ

विधायक भावना बोहरा के प्रयास से सीता रसोई शुरू, आठ महीने से निरंतर हजारों को मिल रहा लाभ

पंडरिया(सांध्य दैनिक अमर छत्तीसगढ़) 3 जुलाई। नगर में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों को भोजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए,मानव सेवा समिति की ओर से सीता रसोई का प्रारंभ किए जाने हेतु पंडरिया क्षेत्र की सक्रिय उत्कृष्ट सेवा भावी विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने विशेष प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप आज से आठ माह पूर्व विधायक के कर कमलों से उद्घाटन कर प्रारंभ किया गया था।

जिसमे प्रतिदिन लगभग 150 लोगो को स्वच्छ शुद्ध शाकाहारी भोजन मात्र 30/ रूपये में उपलब्ध कराया जाता है,आज तक सीता रसोई में 28361 लोगो ने स्वच्छ भोजन ग्रहण किया,पंडरिया नगर के आम जनों के लिए सुविधायुक्त स्वच्छ वातावरण में भोजन की उपलब्धता क्षेत्र में सेवा की मिशाल है।

इस कार्य हेतु विधायक का हमेशा से प्रोत्साहन के साथ मार्गदर्शन भी मिलता रहा है,और इसी कड़ी में आज श्रीमती भावना बोहरा ने पी एम श्री आत्मानन्द स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के पश्चात अपने कार्यकर्ताओ एवं नगर के वरिष्ठजनों पत्रकार साथियों,अधिवक्ताओं,शिक्षक साथियों के साथ सीता रसोई सेवा स्थल में सभी को भोजन परोसकर परोपकार के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई,एवं सभी के साथ भोजन ग्रहण कर गुणवत्तापूर्ण शुद्ध भोजन की तारीफ की एवं संचालकों को इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने में हमेशा सहयोग का वादा भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट जी भी उपस्थित रहे,सीता रसोई संचालन समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता,सचिव शैलेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष हरीश जैन,चन्द्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह,मीनू अग्रवाल,सत्येन्द्र चौहान,दिलीप जैन,टीकमचंद,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे,उपाध्यक्ष सुमित तिवारी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू,के साथ उपस्थित सभी लोगो ने विधायक जी के सहयोग के लिए धन्यवाद के साथ अभिनंदन स्वागत किया गया।


सीता रसोई में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए ग्रामीणों के साथ स्थानीय दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को,श्रमिकों,अन्य शहरों से व्यवसायिक प्रशासनिक कार्य में कार्यरत कर्मचारियों सभी को शुद्ध भरपेट भोजन उपलब्ध होता है जिसकी नगर में सेवा कार्य की सराहना की जा रही है


सीता रसोई में नगर के साथ अन्य शहर के लोगो ने अपने जन्म दिवस शादी की सालगिरह जैसे शुभ अवसरों के साथ अपने पारिवारिक जनों के पुण्य तिथि पर सहयोग राशि देकर संचालन में उल्लेखनीय योगदान किया जाता है,सीता रसोई संचालन समिति की ओर से सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया,और परोपकार के इस पुण्य कार्य में इसी प्रकार सहयोग की अपील भी की गई

Chhattisgarh