राजनांदगांव में 5 जुलाई को ‘हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी’ का आयोजन

राजनांदगांव में 5 जुलाई को ‘हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी’ का आयोजन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 जुलाई ।ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ-पूरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग की पावन कृपा से राजनांदगांव में दिव्य सत्संग एवं ‘हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी’ का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 5 जुलाई 2026, रविवार को सायं 4 बजे गणेश मंदिर, मिथिलाधाम, बैला पसरा , राजनांदगांव में आयोजित होगा। संगोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में आदित्यवाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष कुमार दुबे एवं श्री अवधेश नन्दन श्रीवास्तव अपने विचार रखेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दिव्य सत्संग तथा पदाधिकारियों का मनोनयन है। कार्यक्रम का नारा “हम भारत भव्य बनाएंगे हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे” रखा गया है।

धर्मसङ्घ, पीठपरिषद्, आदित्यवाहिनी, आनन्दवाहिनी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों की ओर से आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क सूत्रों 98271 08888, 93026 03008, 91316 22218, 88272 64758, 90094 49177 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chhattisgarh