राजनांदगांव में एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट का सफल आयोजन

राजनांदगांव में एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट का सफल आयोजन

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 5 जुलाई। अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल एवं शिकोकाई कराते डू एससोशियेशन राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट का सफल आयोजन स्थानीय कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव में किया गया ।

इस आयोजन में राजनांदगांव जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 125 छात्र छात्राओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीलू शर्मा अध्यक्ष छ.ग. टूरिज्म बोर्ड एवं अध्यक्ष राजनांदगांव जिला कराते संघ, सचिव सिहान मुरली सिंह भारद्वाज, कस्तूरबा महिला मंडल राज0 की संरक्षिकात्रय श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी, श्रीमती शीला कोठारी, अध्यक्षा श्रीमती अल्का जॉनी, सचिव श्रीमती साधना तिवारी, कोषाध्यक्षा श्रीमती शोभा चोपड़ा, अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं गुण्डाधुर अवॉर्डी अम्बर सिंह भारद्वाज, सह सचिव  जिला कराते संघ सतीश पदम, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, सदस्य एवं कोच जयप्रकाश साहू, दुर्गेश साहू एवं राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल के वरिष्ठ खिलाड़ीगण एवं कोच मोनिका पाढ़ी, लोकिता साहू, टिकेश्वर साहू, करण साहू, सुधा साहू, अन्नपूर्णा साहू, जयदीप सिन्हा, शेख हमजा, लोचन साहू सहित अकादमी के सभी सीनियर खिलाड़ियों का सहयोग एवं सहभागिता रही, जिन्होंने सम्मानित अभिभावकों सहित सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

Chhattisgarh