राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 7 जुलाई। युगांतर पब्लिक स्कूल में यंग इंडिया दुर्ग चैप्टर द्वारा दो दिवसीय माॅक पार्लियामेंट का प्रभावी आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव की 8 स्कूलों ने भाग लिया।
इस दौरान माॅक पार्लियामेंट में 130 विद्यार्थियों के बीच काफी प्रभावी वाद विवाद देखने को मिला। विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने प्रभावी वाद-विवाद करके दुर्ग में होने वाले दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करने के कारण इन विद्यार्थियों को विशेष एवार्ड भी प्रदान किया गया। श्रीयांश पहाड़े लीडरशिप एक्सिलेंस , हेड ब्वॉय प्रथम गोयल बेस्ट डिबेटर, सेजल घनसानी बेस्ट रिसर्च एंड प्रेजेंटेशन, हेड गर्ल चारूस्मिता साहू बेस्ट कम्युनिटी, अवनि गोलछा इंडिपेंडेंट वाइस ऑफ हाउस एवार्ड से सम्मानित हुए।
इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों ने संसद की सारी गतिविधियों की जानकारी व्यावहारिक धरातल पर प्राप्त की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुआ। इस दौरान प्राचार्य मधुसूदन नायर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के हित में निरंतर होते रहने चाहिए।
प्रश्न काल सहित अन्य गतिविधियों का प्रभावी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी बात कहने का और पर्याप्त समय मिला। इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी वाक शैली का प्रभावी प्रयोग किया। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर काफी रोचक वाद-विवाद किया।माॅक पार्लियामेंट विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध हुआ ।

