चंदन जागड़े बने ठाकुर प्यारेलाल सिंह उ.मा. विद्यालय के शाला नायक

चंदन जागड़े बने ठाकुर प्यारेलाल सिंह उ.मा. विद्यालय के शाला नायक

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 11 जुलाई ।

स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह न.पा.नि.उ.मा. विद्यालय राजनांदगांव (छ.ग.) में सत्र 2026-27 के लिए शाला के पदाधिकारियों का मनोनयन शाला प्रावीण्य सूची के आधार पर किया गया। जिसमें पदाधिकारियों का नाम निम्नानुसार है:-

१. शाला नायक चंदन जागड़े श्री डुमन जागड़े कक्षा १२वीं वाण्ज्यि संकाय
२. उप.शाला नायक कु. हेमलता, श्री गणेश साहू ११वीं वाण्ज्यि संकाय
३. अध्यक्ष विज्ञान समिति कु. प्रेरणा वर्मा, श्री नेतराम वर्मा १२वीं गणित संकाय
४. अध्यक्ष साहित्य समिति कु. सारिका कंवर श्री लुकेश्वर १२वीं कला संकाय
५. अध्यक्ष क्रीड़ा समिति कु. मीनाक्षी श्री मुरद १२वीं कला सकंाय
६. अध्यक्ष वाण्ज्यि समिति कु. संध्या वर्मा, श्री संतोष वर्मा १२वीं वाण्ज्यि संकाय
७. छात्रा प्रतिनिधि  कु. ओशी रामटेके, श्री दिनेश रामटेके १२वीं गणित संकाय
शाला के पदाधिकारियों को प्राचार्य मान. आर.एस. बघेल सर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी तथा शाला नायक को कमान सोपी ।
शाला के शाला नायक-चंदने जागड़े ने कहा कि मैं विद्यालय में अनुशासन, अध्यापकों के कुशल नेतृत्व एवं उनका मान-सम्मान तथा विद्यालय के हित में कार्य करूंगा एवं खुद भी अनुशासन का पालन करूंगा तथा पढ़ाई के प्रति कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करूंगा।


विद्यायल के प्राचार्य मान. बघेल सर ने शाला के पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना प्रेषित की हैं। विद्यालय के छात्र संघ प्रभारी श्री प्रकाश यादव एवं खेल प्रशिक्षक (क्रीड़ा अधिकारी) हेमंत सोनवानी एवं अन्य  समस्त अध्यापकों ने शाला पदाधिकारियों को शुभकामनांए प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Chhattisgarh