राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने नये दर से डिमाण्ड दुरूस्त कर वसूली के दिये निर्देश, 50 हजार से अधिक के बकाया करदाताओ को दे डिमाण्ड नोटिस

राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने नये दर से डिमाण्ड दुरूस्त कर वसूली के दिये निर्देश, 50 हजार से अधिक के बकाया करदाताओ को दे डिमाण्ड नोटिस

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 11 जुलाई। नवागत आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सभी वार्ड प्रभारियो से परिचय प्राप्त कर इस वित्तीय वर्ष में नये डिमाण्ड के आधर पर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए प्लान तैयार कर कार्य करे। बडे बकायादारो को नोटिस जारी करे, उन्हे समझाईस देवे कि अपने बकाया करो का भुगतान कर आर्थिक भार से बचे।
आयुक्त ने बैठक में कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के करदाताओ की सूची तैयार करे और बडे बकाया दारो का नाम उपर रखे और प्रतिदिन वसूली के लिए जाए। वसूली के लिए एक टारगेट तय करे, कि आज मुझे इतनी वसूली करनी है। इस प्रकार प्लान करने से वसूली में तेजी आयेगी। नये डिमाण्ड तैयार कर उसे करदाताओ को तामिल करे, उन्हे बतावे कि इस वित्तीय वर्ष में डिमाण्ड के आधार पर सम्पत्तिकर का भुगतान करना है और  समय में भुगतान कर अधिभार से बचना है।

निरीक्षण के दौरान आवास परिसर में उद्यान निर्माण कर वृक्षारोपण की तैयारी करने के संबंध में भी महापौर ने अपने सुझाव दिए, ताकि  यहा निवासरत परिवारो के लिए एक स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके।

उन्हांेने जल निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवासो का जल निकासी के अलावा बारिश के पानी की समुचित निकासी को ध्यान में रखकर नाली निर्माण किया जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी व प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित योजना के सीएलटीसी उपस्थित थे।

Chhattisgarh