बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 11 जुलाई 2026/- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन मे खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर खाद का भंडारण एवं वितरण किया जा रहा है।
शासन द्वारा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही खाद की गुणवत्ता एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।
जिले में खाद की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अब तक 3 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 3 प्रकरणों में 953 बोरी खाद जब्त की गई है, जबकि 4 प्रकरणों में खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

