अपने आप पर भरोसा रखे तो जीवन बदलेगा – महासती श्री पराग श्री जी

अपने आप पर भरोसा रखे तो जीवन बदलेगा – महासती श्री पराग श्री जी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 जुलाई ।
आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की विशेष कृपा से समता भवन मे लगातार नैतिकता पर प्रवचन चल रहा है शासन दीपिका श्री पराग श्री जी म सा ने कहा तीन तरह के व्यक्ति होते है कर लेगे नही करेगे कर ही नही सकते विल पावर मजबूत होगा तभी अपने आप पर भरोसा रखेगें तभी सब कुछ कर लेगे तभी हम अपना जीवन बदल सकेगे।पुरुषार्थ करने की व्यक्ति मे योग्यता होनी चाहिए।


म सा ने कहा आज हर व्यक्ति आनंद मे जीना चाहता इसके लिए उसका आत्मविश्वास मजबूत होना चाहिए नही तो वही का वही रह जायेगा। आत्मविश्वास होने से सभी तरह से आगे बढ जाते है जैसे जड बिना पेड नही नीव बिना मकान नही आत्मविश्वास बिना जीवन नही,आत्मविश्वास है तो जीवन सुरक्षित हैं।जिसका आत्मविश्वास मजबूत होता हमे उसकी बात मान लेनी चाहिए।
म सा ने कहा जीवन मे जो चाहिए उसी पर निर्णय लेना चाहिए सीए बनने के लिए सीए की पढाई करेगे तभी कामयाब होगे। व्यक्ति को उलझे व्यक्ति से नही उलझना चाहिए जीवन बरबाद हो जायेगा, सामायिक का मुल्य देवता भी नही बता सकते ओर हम उसका मूल्य लगाने मे तैयार हो जाते है, व्यक्ति दूसरे को बदलना चाहता पर अपने आप को नही बदल पाता।लोभ के चक्कर मे संबध टूट जाते है।
इससे पहले श्रीप्रखर श्रीजी म सा ने भजन से कहा इतनी कृपा हो भगवन तुम्हारी मेरा जीवन बदल जाये, जो भी सुनु मे जिनवाणी वैसा जीवन बदल जाये, भक्त भगवान की देशना सुनकर अहो भाव से प्रकट करता ऐसी कृपा बार बार बरसाओ मेरा जीवन ही बदल जाये,जैसी जिनवाणी सुनु वैसा आचरण कर सकू।
जीवन मे जिनवाणी को उतारना हे तो मन के फ्यूज को ठीक करना होगा नही तो चौरासी के चक्कर मे पडते रहेंगे। पुदगलो से आसक्ति कर्मबंध करवाती है,महापुरुषों को सयंम लेने के कई निमित हो जाते हे जैसे भरतचक्रवती को अंगुठी देखकर वेराग आ गया चंदनवाला को सर्प से।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh