राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 12 जुलाई । सर्वग्य राव शूटिंग एकेडमी राजनांदगाव के 14 खिलाड़ियों का दल छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रायपुर जायेगा।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के खिलाडी विभिन्न आयु वर्ग में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर एयर पिस्टल, तथा 10,25, और 50 मीटर एयर राइफल में सब युथ, युथ, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, सीनियर मास्टर और सुपर मास्टर आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में सर्वज्ञ राव शूटिंग एकेड़मी राजनांदगांव के विवान भोजानी,हितांश बैद, शिवांश शर्मा, कालवा अथर्व राव, कालवा सर्वज्ञ राव, शुकुन मोटलानी, कु दर्शना भट्टाचारजी, कु गुरकिरत कौर, कु अंजनी, कु वैभवी थावरे, जान्हवी कुमारी सभी सब युथ में कु भुमिका साहु युथ में, कालवा राधा राव सिनियर में एवं कालवा राजेश्वर राव सिनियर मास्टर्स में भाग लेंगे। टीम की कोच सुश्री ख्याति तालियान( एन आई एस डिप्लोमा कोच) होंगी।

उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ राव शूटिंग एकेड़मी की स्थापना के पश्चात यह दुसरा मौका है । जब इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडी किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जायेंगे। पिछले इसी एकेड़मी के आयुष वर्मा, कालवा सर्वज्ञ राव एवं काकुल शेखावत ने प्रि नेशनल में भाग लिया था।

इस एकेड़मी की काकुल शेखावत पहली खिलाड़ी बालिका खिलाड़ी हुई जो नेशनल के लिए चयनित हुई। सर्वज्ञ राव शुटिंग एकेड़मी के बालक बालिका खिलाडी अगस्त में दार्जिलिंग में आयोजित सी बी एस ई जोनल शुटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लेने जावेगी।
सादर प्रकाशनार्थ

