“18 वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूर्ण:- रायपुर बना ‘विद्यावंशी’ धर्मनगरी! आगम सागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास, 19 जुलाई को होगा ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश

“18 वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूर्ण:- रायपुर बना ‘विद्यावंशी’ धर्मनगरी! आगम सागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास, 19 जुलाई को होगा ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 12 जुलाई ।

धर्मनगरी के लिए यह गौरव और हर्ष का क्षण है कि लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात, रायपुर वासियों को मुनि संघ सानिध्य का पावन वर्षायोग विद्यावंशी चातुर्मास 2026 के रूप में प्राप्त होने जा रहा है।

परम पूज्य आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर महाराज जी की प्रेरणा और वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से, 108 मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य का ‘विद्यावंशी चतुर्मास 2026’ अब श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में सुनिश्चित हो गया है।

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा एवं अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतर्गत, मुनि श्री 108 आगम सागर महाराज जी का भव्य मंगल प्रवेश आगामी 19 जुलाई 2026 को संपन्न होगा। इस अविस्मरणीय दिन को भव्य रूप देने हेतु समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस विद्यावंशी चतुर्मास 2026 महा-अनुष्ठान को व्यवस्थित रूप देने हेतु आज रविवार, 12 जुलाई को सुबह 9 बजे श्री विद्यासागर हॉल, मालवीय रोड में सकल दिगंबर जैन समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस ‘भगीरथी प्रयास’ को सफल बनाने के लिए बैठक में नगर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों के प्रमुख, समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं महिला मंडल की पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में चातुर्मास की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया है। समाज के सक्रिय सदस्यों को उनकी रुचि और दक्षता के अनुसार दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि गुरुदेव के स्वागत और पूरे चतुर्मास के दौरान आने वाले भक्तों के लिए उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
सकल समाज से भागीदारी का विनम्र आग्रह आयोजक ‘श्री विद्यावंशी चतुर्मास समिति वर्ष 2026’ और ‘श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड’ ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से तन-मन-धन से समर्पित होकर गुरुदेव के भव्य स्वागत और चातुर्मास के कार्यक्रमों में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया है। यह चातुर्मास किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि संपूर्ण रायपुर समाज का गौरव है।

सूचनादाता
श्री विद्यावंशी चतुर्मास समिति 2026
श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी समिति, मालवीय रोड, रायपुर
सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर

Chhattisgarh