शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों को वितरित की साइकिलें विकास कार्यों का लिया जायजा, लोकसभा क्षेत्र के अंतिम ग्राम में पहुचे सांसद पाण्डेय

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों को वितरित की साइकिलें विकास कार्यों का लिया जायजा, लोकसभा क्षेत्र के अंतिम ग्राम में पहुचे सांसद पाण्डेय

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 12 जुलाई । लोकसभा सांसद संतोष पांडे ने शुक्रवार को नक्सल हिंसा की दर्दनाक घटनाओं के साक्षी रहे बसेली, मदनवाड़ा और कोरकुट्टी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2009 में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार चौबे सहित सभी वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने बसेली और मदनवाड़ा के स्कूलों में विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण भी किया।

श्री पांडे ने शुक्रवार को जिले के नक्सल प्रभावित रहे बसेली, मदनवाड़ा और कोरकुट्टी क्षेत्र का दौरा कर शहीदों की स्मृति को नमन किया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे ताकि यहां के लोगों को बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य मिल सके।

दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, भोजेश शाह, मदन साहू, अमरु राम, रेनू टन्दिया, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Chhattisgarh