कार्यभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने संभाली कमान, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

कार्यभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने संभाली कमान, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) , 13 जुलाई 2026:- जिला बेमेतरा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

*इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) ने* पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*बैठक में उन्होंने अधिकारियों को* लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा नागरिकों के प्रति पुलिस के व्यवहार को अधिक जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) प्रवीण लोहले, अजय देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, दीपक गर्जेलवार, प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh