राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 14 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत वर्ष 2026 में खरीफ फसलों के फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव के कारण जिले में कम बारिश की संभावना बनी हुई है।
ऐसी स्थिति में फसलों को प्रतिकूल मौसम एवं स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए ऋणी एवं अऋणी कृषकों का भू-धारक अथवा बटाईदार के रूप में पंजीयन किया जाना है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, सोयाबीन, मूंगफल्ली, अरहर, उड़द, मूंग, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते है।
खरीफ 2026 के लिए जिले में फसलवार बीमांकित व ऋणमान राशि एवं किसान की देय प्रीमियम राशि जारी की गई है। कृषक द्वारा देय प्रीमियम दर 2 प्रतिशत है। धान सिंचित के लिए बीमांकित राशि 66000 रूपए प्रतिहेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 1320 रूपए प्रति हेक्टेयर, धान असिंचित के लिए बीमांकित राशि 49500 रूपए प्रतिहेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 990 रूपए प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए बीमांकित राशि 52800 रूपए प्रतिहेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 1956 रूपए प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन के लिए बीमांकित राशि 55000 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 1100 रूपए प्रति हेक्टेयर, मूंगफल्ली के लिए बीमांकित राशि 46200 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 924 रूपए प्रति हेक्टेयर, अरहर के लिए बीमांकित राशि 44000 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 880 रूपए प्रति हेक्टेयर, उड़द के लिए बीमांकित राशि 33000 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 660 रूपए प्रति हेक्टेयर, मूंग के लिए बीमांकित राशि 31900 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 638 रूपए प्रति हेक्टेयर, कोदो के लिए बीमांकित राशि 24200 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 484 रूपए प्रति हेक्टेयर, कुटकी के लिए बीमांकित राशि 24200 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 484 रूपए प्रति हेक्टेयर, रागी के लिए बीमांकित राशि 27500 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं किसान की देय प्रीमियम राशि 550 रूपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित है।

