धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर डॉ. रमन सिंह का बयान : बोले- युवाओं के आक्रोश को शांत करने की दिशा में यह सकारात्मक कदम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर डॉ. रमन सिंह का बयान : बोले- युवाओं के आक्रोश को शांत करने की दिशा में यह सकारात्मक कदम

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 25 जुलाई । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर देशभर में आक्रोश था, उस पर केंद्र सरकार ने बड़ा और जिम्मेदाराना निर्णय लिया है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भविष्य में और अधिक सख्त कानून बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के आक्रोश को शांत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। साथ ही केंद्र सरकार पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास कायम रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Chhattisgarh