CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड मंजूर

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड मंजूर

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई । सीजीपीएससी गड़बड़ी प्रकरण में सीबीआई के बाद अब ईडी की एंट्री हो गई है। जांच एजेंसी ने सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने पुलिस रिमांड के लिए आवेदन पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ करने सात दिनों 31 जुलाई तक की पुलिस रिमांड स्वीकृत की है।

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला में मनी लांड्रिंग पाए जाने पर ईडी ने टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया है। टामन सोनवानी फिलहाल जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनवानी से सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की राशि को किस तरह से मैनेज करने के साथ किन किन लोगों तक पहुंचाया गया, इसकी जांच करेगी। इसके साथ ही घोटाले की रकम में से उन्हें कितनी राशि प्राप्त हुई, ईडी के अधिकारी इस एंगल से उनसे पूछताछ करेंगे।

Chhattisgarh