रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 27 जुलाई, सोमवार को जगमशहूर आ भ श्रीमद् विजय योगतिलक सुरीश्वर जी महाराजा के सुशिष्य पूज्य मुनिराज श्री शांततिलक विजय जी आदि ठाणा 8 साधु भगवंत एवं पूज्य ज्ञानदर्शिता श्रीजी आदि ठाणा 9 साध्वी भगवत का भव्य चातुर्मास प्रवेश आम्रपाली के अभिनंदन स्वामी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मल्लीचंद बेद ने बताया कि प्रवेश का भव्य बरगोड़ा श्री समरथ भवन से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुआ प्रवेश के पश्चात श्री शांति कल्याण चातुर्मास संघ द्वारा नवनिर्मित श्राविका उपाश्रय का संघार्पण भवन के मुख्य लाभार्थी लोकचंद रजनीकांता देवी मुणोत द्वारा किया गया. तत्पश्चात गुरुदेव का गुरूपूजन एवं मांगलिक प्रवचन हुआ।

इस अवसर पर पधारे गुरु भक्तों के स्वागत कार्यक्रम एवं स्वामी वात्सल्य रखा गया है.
श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति के सचिव श्री अनिल बरड़ीया ने बताया की चातुर्मास के दौरान 31 जुलाई से नियमित रूप से श्री तत्वार्थ सूत्र पर स्वाध्याय एवं श्री धन्य कुमार चरित्र पर दैनिक प्रवचनमाला आयोजित होगी.
दोपहर को विशेष रूप से बहनों की वाचना साध्वी जी भगवंत द्वारा, तथा शाम को बच्चों की धार्मिक पाठशाला होगी.
रात्रि में पुरुषों की धर्मचर्चा एवं बच्चों की रविवारिय अध्यात्म शाला का आयोजन शुरू हो जाएगा.
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मितेश बांठिया जी ने बताया कि चातुर्मास में 02 अगस्त से श्री तीर्थंकर वर्धमान तप करवाया जायेगा. उन्होंने समस्त नगर वासियों को उपरोक्त सभी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया.
पूज्य गुरुदेव पहली बार छत्तीसगढ़ पधारे हैं. पिछले लगभग 100 दिनों में 1200 किमी से अधिक दूरी का पैदल विहार कर रहे साधु -साध्वी जी का रायपुर नगर प्रवेश श्री कैवल्यधाम तीर्थ, कुम्हारी से 24 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 5:00 बजे प्रारंभ होकर सदर बाजार श्री ऋषभदेव मंदिर में हुआ .

