मुमुक्षु नवरतन भाई कोठारी बैगंलोर व मुमुक्षु भाई शुभम श्रीश्रीमाल ब्यावर पाली का समता भवन में हुआ बहुमान, 4 सितम्बर को बीकानेर मे दीक्षा

मुमुक्षु नवरतन भाई कोठारी बैगंलोर व मुमुक्षु भाई शुभम श्रीश्रीमाल ब्यावर पाली का समता भवन में हुआ बहुमान, 4 सितम्बर को बीकानेर मे दीक्षा


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 1 अगस्त ।आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी म सा की महतीकृपा से दोनो मुमुक्षु संसार के सारे वैभव छोडकर चार सितम्बर को सयंम पथ पर आगे बढेगें.आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से चार सितम्बर को बीकानेर मे दीक्षा लेने वाले मुमुक्षु भाई नवरत्न जी कोठारी सुपुत्र श्री भंवरलाल जी शांति देवी जी कोठारी बैगंलोर, देशनोक निवासी व मुमुक्षु भाई शुभम जी श्रीश्रीमाल सुपुत्र प्रदीप जी पुष्पा जी श्रीश्रीमाल ब्यावर पाली निवासी शनिवार दिनांक 1/8/26 को ब्यावर मे चरित्र आत्माओ का दर्शन लाभ लेने हेतु ब्यावर पहुंचे।


अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया मुमुक्षु भाई बीकानेर से रवाना होकर ब्यावर पहुचे मुमुक्षु का सुबह समता भवन मे विराजित शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा व कांकरिया देलान जैन स्थानक मे विराजित साधुमार्गी जैन संघ की सबसे वयोवृद्ध महासती शासन दीपिका रोशनकंवर जी म सा आदि ठाणा का दर्शन लाभ लेकर वंदन करके मांगलिक सुनि।


अध्यक्ष श्री गोतम चंद चौधरी व महामंत्री श्री धर्मीचंद औस्तवाल ने बताया इस दोरान साधुमार्गी जैन संघ द्वारा साल माला पहनाकर स्वागत बहुमान किया गया।


इस अवसर पर भंवरलाल औस्तवाल,गोतमचंद चौधरी,निहालचंद कोठारी,सुधीर देढिया, महेंद्र लोढा,उतम चंद चौधरी, बंट, विजय औस्तवाल, उतम श्रीश्रीमाल,मोती लाल,कोठारी, नवरत्न औस्तवाल,सुशील बांठिया,रोनक श्रीश्रीमाल, कैलाश खीचा, उतम सुराणा,पारसमल श्रीश्रीमाल, निर्मल, खींवसरा, महावीर चंद रांका,गोतमचंद श्रीश्रीमाल,रुची कोठारी, रीना श्रीश्रीमाल, पुष्पा श्रीश्रीमाल, लीलाबाई कोठारी आदि उपस्थित रहें।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh Rajasthan