रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 1 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
PCC चीफ श्री बैज ने आगे कहा कि दो मजदूरों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जब-जब केंद्र सरकार कमजोर दिखाई देती है या आंतरिक रूप से घिर जाती है, तो इस तरह की घटना घटती है। कहीं ये षडयंत्र तो नहीं कि धर्म पूछकर गोली मारी गई। क्या केंद्र के खिलाफ बने माहौल को डायवर्ट करने के लिए यह हादसा कराया गया है?हीं उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मजदूर को गोली मारा जाना ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए सवाल खड़े करता है। पुरानी मनरेगा योजना बंद करने के बाद सरकार के पास कोई ऐसी योजना नहीं है, जिससे आम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया।

