छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल : IFS अधिकारी ओपी यादव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल : IFS अधिकारी ओपी यादव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 1 अगस्त । छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद एवं HAG+ (लेवल-16) वेतनमान (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।

राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।

Chhattisgarh