जिला अग्रवाल संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, सर्वसम्मति से संतोष अध्यक्ष एवं आलोक महासचिव निर्वाचित

जिला अग्रवाल संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, सर्वसम्मति से संतोष अध्यक्ष एवं आलोक महासचिव निर्वाचित

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) , 31 जुलाई।
श्री अग्रवाल सभा राजनांदगांव के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन, राजनांदगांव में आयोजित राजनांदगांव जिला अग्रवाल संगठन  के संगठनात्मक जनजागरण अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

भगवान श्री अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस सम्मेलन में राजनांदगांव सहित गेंदाटोला, सालेवारा, गंडई, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, चौकी, बाँधाबाजार, चिरचारी, तिलईरवार एवं आसपास के अनेक नगरों एवं ग्रामों से 160 से अधिक अग्रबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “जैसे सूर्य की हजारों किरणें मिलकर पूरे विश्व को प्रकाशित करती हैं, वैसे ही अग्रवाल समाज की सभी संस्थाएँ, इकाइयाँ एवं संगठन यदि एकजुट होकर सेवा के पथ पर आगे बढ़ें, तो समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा

सम्मेलन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक लोहिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र अग्रवाल डोंगरगढ़, प्रांतीय मीडिया संयोजक लक्ष्मण लोहिया, अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, निवृत्तमान अध्यक्ष शरद अग्रवाल, जिला महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू खोखरिया, संरक्षिका श्रीमती वर्षा अग्रवाल, प्रमुख सलाहकार श्रीमती अनुराधा लोहिया, अग्रवाल सभा महिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष राजेंद्र अग्रवाल , डोंगरगढ़ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, प्रकाश बिंदल, आनंद अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल गणेश नरेड़ी अपने अनेक साथियों के साथ कार्यक्रम में पूरे समय मौजूद रहे।

Chhattisgarh