रायगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार : संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रैक्टर जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

रायगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार : संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रैक्टर जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

रायगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 2 अगस्त । जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारभौना क्षेत्र में 10 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद मौके पर छापेमारी की, जिससे अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया। प्रशासन की दबिश की सूचना मिलते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद सभी जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से छाल थाना की सुपुर्दगी में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के मालिकों और अवैध रेत उत्खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh